जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का होशंगाबाद में संयुक्त निरोगी काया अभियान

                                 


जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त निरोगी काया अभियान 


होशंगाबाद  विशेष संवाददाता निरोगी काया अभियान के तहत मॉर्निंग वॉक का आयोजन होशंगाबाद में किया  गया जिसमें कलेक्टर होशगबाद शैलेन्द्र सिंह जिला प्रशासन  एवं स्वास्थ्य विभाग सहित दोनो विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे योग प्रशिक्षक हेमा राजपूत ने स्वास्थ रहने और योग के बारे में बताया मॉर्निंग वॉक जो सेठानी घाट से नेहरू पार्क, जयस्तंभ, एकता चौक, से होती हुई सेठानी घाट पर समाप्त हुई जिसमें होशंगाबाद जिले के आम लोगो ने भी हिस्सा लिया


                                   


शरीर और मन का जोड़ है योग


हर सुबह 15 से 20 मिनट योग करे स्वास्थ्य रहेंगे इस दौड़ भाग भारी जिंदगी में हर वर्ग स्वास्थ्य रहे 21 जून 2015 को योग दिवस की शुरुआत हुई इसके बाद ही हमारे यह योग की महत्ता को समझना शुरू किया है कि घातक बीमारियो उपचार मंहगी दवाओं के बिना संभव हुआ है तभी से इसे सभी ने अपनाना शुरु किया है वही योग प्रशिक्षको का कहना है अभी कुछ लोग योग के फायदो से अनभिज्ञ है योग सिर्फ शरीर को झुकना मोड़ना या फिर सास रोकने का नाम नही है ये शरीर को एक स्थिति में लाने का माध्यम है योग को लेकर एसोचेम के सर्वे में भी स्पष्ट हुआ देश में लगातार योग और उसके ट्रेनर्स की डिमांड बढ़ी है 


                               


कलेक्टर होशंगाबाद शैलेन्द्र सिंह के साथ योग प्रशिक्षक हेमा राजपूत 


योग से मन व शरीर पर रहता है विचारो का नियंत्रण
1 योग के नियमित अभ्यास करने से मन शरीर और विचारों पर नियंत्रण रहता है


2 कुछ मिनिटों का योग दिनभर तनाव से मुक्ति प्राणायाम को तनाव मुक्ति का श्रेष्ठ साधन माना जाता है


3 यह शरीर में लचीला पन लाता है मांसपेशियों को मजबूत करता है


4 ध्यान ऊर्जा और जीवन शक्ति में सुधार लाता है


5 योग का नियमित अभ्यास से कई घंटों लगातार कार्य किया जा सकता है 
6 आज के दौर में मोटापा हर इंसान की परेशानी है सूर्य नमस्कार कपालभारती और प्राणायाम के माध्यम से मोटापा दूर किया जा सकता है 


योग करने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है रात को बगैर तनाव के बेहतर व अच्छी नींद भी आती है


नजर डालते है कुछ आकड़ो पर


60 प्रतिसत ग्रोथ हुई है योग करने वालो की


80 हजार के लगभग शहर रोज करते है योग


05 प्रतिशत ग्रोथ हुई है योग शिक्षा हासिल करने वालो की


2018 से पिछले तीन सालों में बड़ी है शहर में योग करने वालो की संख्या


                               


योग प्रशिक्षक हेमा राजपूत के अनुसार इन बातों की रखनी चाहिए सावधानी उन्होंने बताया विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में ही करना चाहिए योग हल्का सा वार्मअप करना चाहिए खाना खाने 1घंटे पहले या 1घंटे बाद ही योग करे ।


जीवन के अंधकार को दूर कर देता है योग ये ठीक उसी प्रकार है जैसे हम बिजली का काम करते हुए निगेटिव और पॉजिटिव तार जोड़ते है तो बल्ब  प्रकाश जागृत हो जाता है नमस्कार से अंधकार मिटाने की भी थ्योरी के पीछे भी यही सिद्धांत काम करता है यही सम्प्रेषण है जिसे सूर्य नमस्कार कहते है


अतिथि संपादक महेंद्र बाजपेयी