नोएडा. 1250 किलोग्राम प्लास्टिक कचरे से बने दुनिया के सबसे बड़े चरखे का मंगलवार सुबह अनावरण किया गया। उत्तर प्रदेश के नोएडा प्राधिकरण ने इसे बनाया है। यह 14 फीट लंबा और 8 फीट चौड़ा है। कुल 1650 किलो वजनी चरखे को नोएडा के सेक्टर-94 स्थित महामाया फ्लाईओवर के पास ग्रीन एरिया में लगाया गया है।
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, चरखा गांधीजी के सपने स्वदेशी का प्रतीक है। प्राधिकरण की सीईओ रितु महेश्वरी ने कहा, यह लोगों में प्लास्टिक के सही उपयोग के प्रति जागरुकता लाने के लिए है।
लोगों को जागरूक करने 1250 किलो प्लास्टिक के कचरे से दुनिया का सबसे बड़ा चरखा बनाया